देवली के समीप राजकीय आईटीआई ऊँचा में सत्र 2025-26 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी नवल किशोर मंगल व अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर अविनाश लूनीवाल ने की। समारोह में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि बच्चों को नौकरी तलाशने की जगह एंटरप्राइज कर के स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहिए। आज अच्छे कारीगरों की हर जगह आवश्यकता है। यहाँ पर अभी इलेक्ट्रिकल, फ़िटर , डीज़ल मैकेनिक, कंप्यूटर, आदि की ब्रांचेज उपलब्ध हैं। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा व बाहर से 4 कंपनीज द्वारा कैंपस प्लेसमेंट किया गया है।
राजकीय आईटीआई में मनाया दीक्षांत समारोह










