Ajay AryaAjay Arya 21-Nov-2026
(110 View)

नशा-मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

नशा-मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

राजकीय महाविद्यालय देवली में शनिवार को नई किरण : नशा-मुक्ति केंद्र के अंतर्गत नशा-मुक्ति जागरूकता सम्बन्धी पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन एवं केंद्र प्रभारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं केंद्र के सह-नोडल प्रभारी दिनेश कुमार मीणा व केंद्र की सदस्य प्रियंका शर्मा के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से तम्बाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशा-मुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं नशा-मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel