देवली पंचायत समिति के 25 वार्डाे का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस को 15, भाजपा को 6, बसपा 1, आरएलपी 1 तथा निर्दलीय 2 सीटों पर विजय घोषित किए गए हैं।
वार्ड 1 से भाजपा के विमल जैन, वार्ड 2 से कांग्रेस के हरजीराम, वार्ड 3 से भाजपा की रेखा गुर्जर, वार्ड 4 से कांग्रेस की सीता देवी, वार्ड 5 से कांग्रेस के शिवराज मीणा, वार्ड 6 से कांग्रेस के रतनलाल हाडा, वार्ड 7 से निर्दलीय पिंकी देवी, वार्ड 8 से आरएलपी की एजन, वार्ड 9 से कांग्रेस के नंदलाल रेगर, वार्ड 10 से कांग्रेस की लाड देवी, वार्ड 11 से कांग्रेस की प्रियंका कुमारी मीणा, वार्ड 12 से कांग्रेस की प्रियंका जाट, वार्ड 13 से कांग्रेस की कविता गुर्जर, वार्ड 14 से कांग्रेस के महादेव मीणा, वार्ड 15 से कांग्रेस के नंदकिशोर, वार्ड 16 से भाजपा की मंजू मीणा, वार्ड 17 से भाजपा के हरि सिंह गुर्जर, वार्ड 18 से कांग्रेस के सोजी, वार्ड 19 से भाजपा की संजू, वार्ड 20 से कांग्रेस की रानी सागर, वार्ड 21 से बसपा की शालू देवी, वार्ड 22 से कांग्रेस की राजी देवी, वार्ड 23 से कांग्रेस के कंवरी लाल, वार्ड 24 से भाजपा के धर्मराज मीणा, वार्ड 25 से निर्दलीय दुर्गा लाल विजेता घोषित किए गए हैं।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/Df9RjkahpW0/?dmpr=bjE3anpibDJxdjIy
देवली पंचायत समिति चुनाव : 25 में 15 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा 6 पर सिमटी, बाकी अन्य










