विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत पंचायत समिति देवली में टीबी रोगियों को पोषण सहयोग प्रदान करने की पहल के तहत पोषण किट वितरित किये गए।
इस अवसर पर ब्लॉक विकास अधिकारी बलराम मीणा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश मीणा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह एवं ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने शिविर के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया। शिविर में आए लोगों को टीबी के प्रमुख लक्षण, जांच, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों से टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों को जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
विकसित भारत जन सेवा अभियान : टीबी रोगी को पोषण किट वितरित किए










