देवली नगर पालिका मंडल देवली के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कजोड़ी देवी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। कजोड़ी देवी को कुल 24 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी बेरवा को 11 मत मिले।
सोमवार को प्रात: 10:00 बजे अध्यक्ष पद हेतु मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होते ही सर्वप्रथम कांग्रेस के 9 पार्षद मतदान के लिए नगर पालिका पहुंचे। उसके बाद भाजपा के 17 पार्षद एवं 9 निर्दलीय पार्षद मतदान के लिए पहुंचे तथा बारी-बारी से सभी ने मतदान किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस जीत के साथ ही नगर पालिका मंडल देवली में भाजपा का बोर्ड बन गया है।
नगर पालिका मंडल में जीते हुए 35 प्रत्याशी इस प्रकार हैं।
वार्ड 1 गोविंद सैनी भाजपा, 2 हेमेंद्र सिंह निर्दलीय, 3 सोना देवी भाजपा, 4 राजबहादुर निर्दलीय, 5 महेंद्र रेगर निर्दलीय 6 विनोद तेज़ी निर्दलीय, 7 ललित तेज़ी भाजपा, 8 नीलू कुमारी जाट भाजपा, 9 कजोड़ी देवी भाजपा, 10 प्रेम देवी नायक निर्दलीय, 11 राजू ग्वाला कांग्रेस, 12 सौरभ जिंदल कांग्रेस, 13 विष्ण टेलर भाजपा, 14 नेमीचंद जैन भाजपा, 15 कुलदीप चौधरी भाजपा, 16 विनोद साहू भाजपा, 17 चंद्रकांता जैन कांग्रेस, 18 नीलू जैन निर्दलीय, 19 रवि बलसोरा भाजपा, 20 शमी रंगरेज कांग्रेस, 21 कविता जैन भाजपा, 22 दिनेश जैन भाजपा, 23 भीमराज जैन कांग्रेस, 24 श्यामा गर्ग कांग्रेस, 25 नीरज जैन भाजपा, 26 सुनीता मिश्रा भाजपा, 27 रामनिवास मीणा कांग्रेस, 28 सुमित्रा सेन निर्दलीय, 29 मुकेश महावर निर्दलीय, 30 विजय चौधरी भाजपा, 31 रानी देवी कांग्रेस, 32 बनवारी लाल बेरवा निर्दलीय, 33 के.पी. सिंह भाजपा, 34 कपिल मीणा निर्दलीय, 35 ललता गुर्जर भाजपा विजेता पार्षद है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
देवली नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का परचम, कजोड़ी देवी अध्यक्ष निर्वाचित










