Ajay AryaAjay Arya 19-Sep-2026
(299 View)

जिला शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की 

जिला शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला टोंक का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन अटल उद्यान देवली में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिले के विभिन्न खंडों से शिक्षक, शिक्षाविद्, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
सम्मेलन को मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार लखेरा, प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) , विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नवल मंगल, मुख्य बौद्धिक कर्ता योगेश कुमार शर्मा, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख तथा डॉ. सत्यनारायण कुमावत , क्षेत्रीय संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह आदि ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष भँवर लाल वैष्णव ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगति, संविदा शिक्षकों के स्थायीकरण सहित विभिन्न शिक्षक समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने एवं समाधान के लिए संगठन के माध्यम से प्रभावी पैरवी का आश्वासन दिया।सम्मेलन में संगठन के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel