देवली में 33 केवी रिको फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 20 सितंबर को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता ने जानकारी दी कि 33/11 केवी रिको सब-स्टेशन व 33/11 केवी देवपुरा रोड सब-स्टेशन के अधीन आने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में रिको एरिया, अग्रसेन नगर, जयपुर चुंगी नाका, इंडियन पब्लिक स्कूल के पास, प्रताप नारायणी कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, घोसी मोहल्ला, गणेश रोड, बंगाली कॉलोनी, तेली मोहल्ला, नेहरू मार्केट, प्रताप कॉलोनी, प्रदीप नगर एवं आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
देवली में कल 3 घंटे बिजली बंद रहेगी, रीको फीडर पर होगा मेंटेनेंस










