Ajay AryaAjay Arya 18-Feb-2026
(619 View)

मोतियाबिंद ऑपरेशन के रोगी जांच के बाद स्वस्थ पाए गए

मोतियाबिंद ऑपरेशन के रोगी जांच के बाद स्वस्थ पाए गए

जन सेवा समिति देवली एंव सहाय हॉस्पिटल जयपुर के सानिध्य में आयोजित नैत्र शिविर के फॉलोअप शिविर मे ऑपरेशन कराने के बाद सभी रोगी स्वास्थ्य पाए गए है। 
समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि फॉलोअप शिविर मे नैत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू शर्मा सहित टीम द्वारा रोगियों के आखो की जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाइयाँ दी गई। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों की पट्टियाँ खोल कर विजन टैस्ट किया गया और अगले माह की 15 तारीख को चश्मे दिए जाएगें। उन्होने बताया कि दुबारा जांच दिनांक 24 फरवरी को की जाएगी। शिविर मे घीसा लाल टैलर, सत्यनारायण गोयल, श्यामलाल पारीक, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, कन्हैया लाल लुनिवाल आदि ने सेवाएं दी।  


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel