परम पूज्य गुरुदेव भारत गौरव विश्व के सर्वश्रेष्ठ तपस्वी उत्तम सिंह निष्क्रिडित व्रत्तकर्ता अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज चतुर्विध संघ (9 मुनि व 7 माताजी) का भव्य मंगल प्रवेश बुधवार को देवली में हुआ।
इस मंगल प्रवेश को भव्यता प्रदान करने हेतु समाज श्रेष्ठिजनो द्वारा 15 मंगल द्वार बनाए गए तथा जगह-जगह गुरुदेव का पादप्रक्षालन किया गया। महाराज पेट्रोल पंप चौराहे से होते हुए पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में पंहुचे।
प्रसन्न सागर महाराज का ससंघ हुआ शहर में मंगल प्रवेश










