प्रजापति समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन गुरुवार 19 फरवरी को चांदली माताजी परिसर में आयोजित होगा जहां समाज के 45 जोड़ों का विधिवत पाणिग्रहण संस्कार कराया जाएगा।
सम्मेलन के अध्यक्ष रामकरण प्रजापति ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समाज के प्रवक्ता द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर होंगे। विशिष्ट अतिथियों में मदन प्रजापति प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, जीतमल प्रजापति जिलाध्यक्ष भाजपा, पूर्व माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष पप्पूलाल प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, गिरिराज सरपंच बनवाड़ा तथा रूपनारायण प्रजापति सरपंच मेहंदवास शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामकरण प्रजापति करेंगे।
प्रजापति समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कल, 45 जोड़ों का होगा विधिवत पाणिग्रहण संस्कार










