देवली में पवित्र माह रमजान मुबारक का चांद नज़र आने के उपरांत रोज़े रखने का सिलसिला शुरू हो गया और मस्जिदें गुलजार हो गई है।
समाज के प्रतिनिधि हारून अंसारी एवं मोहम्मद इदरीस ने बताया कि शहर की विभिन्न मस्जिदों में नौजवान कमेटियों द्वारा विशेष सजावट की गई तथा रमजान माह में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज़ तराबीह हाफ़िजो द्वारा अदा करवाई गई। 26 वें रोज़े तक कुरान के अध्यायों का हाफिजों द्वारा पठन किया जाएगा। इस्लाम के पांच बुनियादी स्तंभों शाहदा, नामज़ सलाह, ज़कात दान, हज तीर्थ यात्रा, रोजा सोम भी एक अहम स्तंभ हैं। जिसे हर बालिग पुरुष महिला को रखना अनिवार्य है। शहर की शाही जामा मस्जिद में हाफ़िज़ क़ारी अमान रज़ा, अल अंसार मस्जिद में हाफ़िज़ अ.वहाब लोहार, एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरतुल्लाह, सीआईएसएफ मस्जिद में हाफ़िज़ मुकीम रज़ा, मोती पंप पर हाफ़िज़ अमान खान, चारमीनार बाबा अय्यूबी मस्जिद में हाफ़िज रहबर रज़ा मुराबादी, प्रताप नगर मस्जिद ए गौसिया में हाफ़िज़ शाहिद रजा, देवली गांव मसजिद में मौलाना शमी रज़ा ने नमाज़ ए तराबीह अदा करवाई। इस मौके पर मुल्क में सुख शांति समृद्धि की कामना की गई।
रमजान मुबारक, रोज़े रखने का सिलसिला शुरू










