देवली के समीप कुचलवाड़ा रोड पर गुरूवार को श्री सांवरिया सेठ मंदिर की नींव का पूजन कर शिलान्यास किया गया।
इस पुनीत कार्य में 21 जोड़ो द्वारा पूजा की गई तथा रामेश्वर शास्त्री एवं विद्वान पंडितो ने मंत्रों के उच्चारण से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नए मंदिर निर्माण को आगे की ओर अग्रसर करने के लिए कई भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग की घोषणा की गई। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों समैत कई भक्त मौजूद थे।
श्री सांवरिया सेठ मंदिर का शिलान्यास किया










