Ajay AryaAjay Arya 19-Feb-2026
(777 View)

डीजे गाड़ी की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत का मामला, समाज बंधुओं ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया

डीजे गाड़ी की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत का मामला, समाज बंधुओं ने पीड़ित परिवार को ढाढस ब

टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित गोल डूंगरी में डीजे की गाड़ी की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत से सम्पूर्ण समाज में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि हादसे में गोल डूंगरी टोंक निवासी मासूम कुलदीप पिता रामकिशोर कीर व दिलखुश पिता पप्पूलाल कीर की मृत्यु हुई है। कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने उनके निजी आवास पर पहुच कर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढाढस बंधाया। प्रदेशाध्यक्ष ने उचित सहायता दिलाने हेतु टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल से फोन पर बात की। प्रदेशाध्यक्ष ने सआदत अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल अनिता पति राजेन्द्र कीर व दो अन्य घायल बच्चियों व उनके परिजनों से मुलाकात की। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel