देवली में संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन मिशन के तहत रविवार को जल स्त्रोतों की सफाई का कार्य किया गया।
देवली ब्रांच के शेरू प्रतिहार ने बताया कि इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए सेवादारों द्वारा शहर के मुख्य बाजार में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में सेवादार स्वच्छ जल स्वच्छ मन, जल बचाओ कल बचाओ, प्रदूषित पानी हमारी हानि, प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है जैसे प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे। तत्पश्चात बोरडा गणेश जी के बनास नदी के घाट पर सेवादारों द्वारा सफाई का कार्य किया गया, जिसमें देवली ओर दूनी ब्रांच के लगभग 200 महिला एवं पुरूष सेवादारों ने भाग लिया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
निरंकारी मिशन के सेवादारों ने किया जल स्त्रोतों की सफाई का कार्य, रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश










