बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में 62 दिन से देवली उपखंड मुख्यालय पर धरने पर बैठे विस्थापित घटियाली में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम से मिले और उचित कार्यवाही की मांग की।
उल्लेखनीय है कि विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले विगत 62 दिन से ग्रामीण बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार को घटियाली में आयोजित कार्यक्रम में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के आने की सूचना मिलने पर धरने पर बैठे विस्थापित वहां पहुंचे और केकड़ी विधायक से बात की। विस्थापितों ने विधायक को बताया कि उनकी आवाज को विधानसभा में पहुंचाए ताकि उनके साथ न्याय हो सके। विस्थापितों के अनुसार विधायक ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में वे सरकार से बात करेंगे। इस दौरान सत्यनारायण सरसड़ी, रंगलाल मीणा, केसर लाल मीणा, यादराम मीणा, हरलाल मीणा, बंसी मीणा, सतीश वर्मा, डॉ. प्रहलाद मीणा, सुनीता मीणा, रतनलाल हाडा, पांचू मीणा, मनोज मीणा, महेंद्र मीणा, दुर्गा लाल खींची आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में धरना 62 वें दिन भी जारी, विस्थापितों ने केकड़ी विधायक से मिलकर सहयोग मांगा










