देवली उपखण्ड में पंचायत आम चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि पंचायत समिति देवली में कुल 48 ग्राम पंचायत जिनमें कुल 438 वार्ड है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में 70648 पुरुष मतदाता एवं 66881 महिला मतदाता समैत कुल मतदाता 137529 है। उन्होने बताया कि मतदाता अपने वार्ड के प्रगणक से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
पंचायत आम चुनाव मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया, 438 वार्डों में कुल मतदाता 137529










