देवली उपखण्ड के माण्डकलां नगरफोर्ट में कीर, कहार, केवट, कश्यप, मेहरा समाज का निर्माणाधीन मंदिर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा।
समिति के संयोजक किशन लाल कहार ने बताया कि जन जन की आस्था के प्रतीक एवं प्राचीन काल की धारा नगरी के नाम से विश्व-प्रसिद्ध माण्डकलां के पवित्र सरोवर के तट पर स्थित श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा के निर्माणाधीन मंदिर का कार्य प्रगति पर है और अतिशीघ्र दूसरी मंज़िल की छत भरवाई जाएगी तथा मंदिर के शिखर का भी निर्माण करवाया जाएगा। समाज बंधुओं के सहयोग एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन से होने वाली बचत से मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। सरोवर पर आने वाले श्रद्धालु निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता को निहार रहे हैं।
डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा कीर मेहरा समाज का भव्य मंदिर










