Ajay AryaAjay Arya 30-Apr-2026
(112 View)

प्रधानाध्यापकों की वाकपीठ संगोष्ठी में हुआ नवाचारों पर मंथन, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ पुस्तक का किया विमोचन

प्रधानाध्यापकों की वाकपीठ संगोष्ठी में हुआ नवाचारों पर मंथन, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ पुस्तक का

देवली के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में चल रही  प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की वाकपीठ संगोष्ठी का समापन समारोह अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
अध्यापक द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि संगोष्ठी में मुकेश प्रजापत, महावीर महेश्वरी, घनश्याम नागर, राजेंद्र सुराणा, सुमित्रा राठौर, भंवर लाल वैष्णव, ओम प्रकाश वर्मा आदि ने नामांकन ठहराव, स्काउट गाइड, संस्था प्रधान के दायित्व, निपुण भारत मिशन, बालिका शिक्षा, लेखा नियम, परीक्षा परिणाम आदि विषयों पर वार्ता दी। इस अवसर पर  सत्र में होने वाले सेवानिवृत्ति मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव, अध्यापक बाबूलाल वर्मा, रामकुंवार मीणा आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर अभियान चलाने वाले सुभाष बिश्नोई जिन्होंने साइकिल से नेपाल तक की यात्रा की उनके द्वारा भी पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर उद्बोधन दिया। 
मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ पुस्तक का विमोचन :-
प्रधानाध्यापक वॉकपीठ संगोष्ठी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) द्वारा प्रकाशित एवं हनुमान सिंह राठौड़ द्वारा लिखित पुस्तक मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ का विमोचन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव, प्रधान लाल मीणा (एसीबीओ-द्वितीय), प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नरुका व राजीव शर्मा और जिला मंत्री भँवर लाल वैष्णव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel