Ajay AryaAjay Arya 30-Apr-2026
(191 View)

डीएसटी टीम ने कार से 2.741 किलो डोडा पोस्त व नकदी बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

डीएसटी टीम ने कार से 2.741 किलो डोडा पोस्त व नकदी बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

देवली क्षेत्र के कासीर ग्राम में डीएसटी एवं पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक कार से करीब 50 हजार रुपए कीमत का 2.741 किलोग्राम डोडा पोस्त, 5950 रुपए नकद सहित अन्य सामग्री जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसटी टीम व स्थानीय पुलिस ने कासीर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से नकदी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिक्सर ग्राइंडर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी शंकरलाल ब्राह्मण  निवासी क़ासिर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel