देवली में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन 20 से 26 मार्च तक किया जाएगा। कथा का आयोजन नगर पालिका टीन शेड में प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक दिव्य मोरारी बापू के श्रीमुख से किया जाएगा।
कार्यक्रमानुसार 20 मार्च को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो महर्षि गौतम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान की विभिन्न लीलाओं और प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 26 मार्च की शाम महाआरती के साथ कथा का समापन किया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव 20 से 26 मार्च तक, दिव्य मोरारी बापू के श्रीमुख से होगा कथा वाचन











