Ajay AryaAjay Arya 02-Oct-2026
(163 View)

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई 

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई 

देवली उपखंड के राजकीय विद्यालय एवं कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
राजकीय महाविद्यालय देवली में प्राचार्य पूरणमल वर्मा के निर्देशन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं साफ सफाई अभियान चलाया गया।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सेवानिवृत्त आईएएस शिवजीराम प्रतिहार, एसीबीईओ चंद्रप्रकाश माहेश्वरी एवं आर.पी. सुनील जैन ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को प्रस्तुत करते हुए उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। 
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।नगरपालिका कार्यालय दूनी में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चेयरमैन अर्चना योगेन्द्र कटारिया, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जाट ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। 
कांग्रेस कार्यालय देवली में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। 
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा उत्सव प्रभारी प्रहलाद राम ने बताया कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और भजनों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापाखेड़ा में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानाचार्य दुर्गा मीणा एवं उप प्रधानाचार्य कमल सिंह मीणा ने स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel