Ajay AryaAjay Arya 15-Mar-2026
(76 View)

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में रोगियों की जांच कर किया लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में रोगियों की जांच कर किया लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित

देवली में जनसेवा समिति एवं आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से रविवार को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित शिविर में नैत्र विशेषज्ञ डा. सोनू कुमार शर्मा के सहयोग से रोगियों की जांच की गई। शिविर में रोगियों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। चयनित रोगियों का जयपुर ले जाकर सहाय हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापस लाने, चश्मा, भोजन एवं रहने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। रोगियों का फॉलो अप शिविर ऑपरेशन से 1 महीने बाद किया जाएगा, जिसमें आंखों की चेकिंग कर पट्टी खोलकर आवश्यक निर्देश और दवाइयां डाली जाएगी। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel