Ajay AryaAjay Arya 14-Mar-2026
(1294 View)

एनएसएस शिविर का शुभारंभ, स्वयंसेवको ने गार्डन की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

एनएसएस शिविर का शुभारंभ, स्वयंसेवको ने गार्डन की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय  विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। 
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षाविद घीसालाल टेलर ने मां सरस्वती को माल्यार्पण करके शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने शिविर में अनुशासन बनाए रखने एवं राष्ट्र भावना से ओतप्रोत उद्बोधन देकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवको को शिविर के उद्देश्य एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने शिविर का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, सफाई अभियान अन्तर्गत गाजर घास हटाकर पौधों को पानी पिलाया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel