Ajay AryaAjay Arya 17-Mar-2026
(117 View)

एनएसएस शिविर : स्वयंसेवकों ने शैक्षिक भ्रमण कर चलाया स्वच्छता अभियान

एनएसएस शिविर : स्वयंसेवकों ने शैक्षिक भ्रमण कर चलाया स्वच्छता अभियान

देवली के राजकीय महाविद्यालय एवं विद्यालयों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवकों ने क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, शैक्षिक भ्रमण, स्वच्छता का कार्य किया।
राजकीय महाविद्यालय देवली में राजस्थान को जाने विषय पर एक क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया, जिनमें टीम ए के विद्यार्थी सुमन माली और अर्पिता पारीक ने प्रथम, टीम बी के प्रिया वर्मा और प्रीति मीणा ने द्वितीय तथा टीम डी के तनीषा पांचाल और अनामिका मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में चल रहे एनएसएस शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर प्रभारी के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने पूरे स्कूल प्रांगण की सफाई कर शिविर प्रभारी अरविन्द खटीक ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में चल रहे एनएसएस शिविर का जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। स्वयसेवकों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का शैक्षिक भ्रमण कर हथियारों का इस्तेमाल आदि की जानकारी प्राप्त की। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel