Ajay AryaAjay Arya 16-Mar-2026
(62 View)

जन सेवा समिति द्वारा आयोजित ऐक्यूप्रेशर योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

जन सेवा समिति द्वारा आयोजित ऐक्यूप्रेशर योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

जन सेवा समिति देवली के तत्वाधान में पैन्शनर समाज के सहयोग से सोमवार को 5 दिवसीय निशुल्क ऐक्यूप्रेशर योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया।
समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि पेंशनर विश्रागृह में आयोजित शिविर में प्रातः 9  बजे से 1 बजे एंव दोपहर 2 से 5 बजे तक जयपुर के  विशिष्ट चिकित्सा अधिकारी डा. पीआर चौधरी एवं डा. जेआर चौधरी के द्वारा देशी पद्धति से बिना चीरफाड के ऐक्यूप्रेशर से इलाज किया जा रहा है। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि 62 रोगियों की धरण, चटक,  पेट दर्द,  भूख नही लगना, सिर दर्द, आधा शिशि, कमर, घुटनों, ऐडी का दर्द, घुटनों का दर्द, साईटिका पेन, लकवा, शुन्नता, मोटापा, अनिद्रा, बच्चों की लम्बाई आदि नये पुराने रोगियों का उपचार किया गया। शिविर में शिवजीराम प्रतिहार, घीसालाल टैलर, राजैन्द्र कुमार शर्मा, सत्यनारायण गोयल, सीपी महेश्वरी, प्रहलाद शर्मा आदि ने सेवाएँ दी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel