देवली में ब्लॉक वेटेरीनरी हेल्थ कार्यालय द्वारा सोमवार को टीकाकरण अभियान के 7 वें चरण की शुरुआत श्री सार्वजनिक गौशाला में पशुओं के टीकाकरण कर की गई।
नोडल प्रभारी डॉ. अतुल कुमार जैन ने बताया कि पशुपालक अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाएं जिससे पशुओं को खुर पका एवं मुंह पका रोग से बचाए जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा, इसके लिए विभागीय टीमों का गठन किया गया है जो गांव-गांव में जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगे। प्रभारी ने बताया कि यह अभियान 15 मई तक चलाया जाएगा तथा पशुओं के 12 डिजिटल इयर टेग लगाकर, पशुपालक से ओटीपी लेकर भारत पशुधन एप पर ऑनलाइन इंद्राज कर टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, गौशाला प्रबंधक अरविंद, पशुधन निरीक्षक फारूक अली, रामकुमार मीणा, प्रियंका बैरागी, हरिशंकर गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
पशुओं के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पशुओं के डिजिटल इयर टेग लगाकर पशुधन एप पर की जाएगी एंट्री










