Ajay AryaAjay Arya 16-Mar-2026
(162 View)

ग्राम में सामुदायिक भवन, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर लेकर ग्रामीण विधायक से मिले

ग्राम में सामुदायिक भवन, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर लेकर ग्रामीण विधायक से

देवली उपखंड के सतवाड़ा ग्राम में सामुदायिक भवन, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर लेकर ग्रामीण सोमवार को विधायक राजेंद्र गुर्जर से मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में सामुदायिक भवन नहीं होने से ग्रामवासियों को व्यक्तिगत व सार्वजनिक कार्यक्रम करने में काफ़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है साथ ही गांव स्थित क्षेत्र में आस्था का केंद्र बावड़ी के बालाजी के दूर -दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी बनाने व ठहरने में भी असुविधा होती है। ग्रामीणों ने विधायक कोटे से सामुदायिक भवन बनाने की मांग की। सतवाडा से चौराहा तक एक किलोमीटर लम्बी सड़क जो पूर्णतया उखड़ चुकी इसको भी नवनिर्मित कर दोनों तरफ नाली निर्माण कि मांग की। ग्राम में पेयजल संकट के समाधान हेतु पाइप लाइन के अवैध कनेक्शन हटाकर इसे दुरस्त कर सप्लाई सुचारु करवाने एवं पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु पानी टंकी निर्माण कार्य चालू करवाने की मांग भी रखी जिससे सतवाड़ा सहित नेगड़िया नयागांव को भी नियमित पेयजल आपूर्ति हो सके। इस दौरान जगदीश केवट, रामरतन जाट, कैलाश शर्मा, बद्री लाल चौधरी एडवोकेट महावीर चौधरी, राधेश्याम पांचाल, राजेश मीणा, सुरेश प्रजापति, देशराज जाट, मुकेश प्रजापति इत्यादि उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel