Ajay AryaAjay Arya 22-Mar-2026
(20442 View)

कालानाडा बालाजी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 27 मार्च से 

कालानाडा बालाजी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 27 मार्च से 

देवली उपखण्ड के दूनी में स्थित सुप्रसिद्ध एवं जन जन की आस्था का धाम कालानाडा बालाजी दरबार में प्रथम बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 27 मार्च को किया जाएगा।
कालानाडा बालाजी के पुजारी अतुल पाराशर ने बताया की दूनी के प्रसिद्ध कथा व्यास वेद मूर्ति अभिनव पाराशर द्वारा कालानाडा बालाजी के मंदिर परिसर में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा की जाएगी तथा श्रध्दालुओं द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का श्रवण करेंगे। इस अवसर पर दुणजा माता के मंदिर से संकट मोचन हनुमान मंदिर तक विशाल जुलूस एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर दूनी शहर व आस पास के गावों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel