राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका आम चुनाव 2026 के अंतर्गत नगर पालिका देवली एवं दूनी की मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन मंगलवार को किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम रूबी अंसार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र देवली के 35 वार्ड में कुल 24304 मतदाता है, इसी प्रकार नगर पालिका दूनी में कुल 8705 मतदाता है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली का वार्डों/ मतदान केंद्रों पर पठन 25 मार्च को, दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, विशेष अभियान 29 मार्च एवं 5 अप्रैल को, दावों एवं आक्षेपों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 अप्रेल, पूरक सूचियों की तैयारी 20 अप्रैल, निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। वे अपने वार्ड के लिए नियुक्त प्रगणक से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे भरकर संबंधित दस्तावेज संलग्न कर प्रगणक को 7 अप्रैल तक दे सकते हैं।
नगर पालिका आम चुनाव 2026 के अंतर्गत मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन किया










