राजकीय महाविद्यालय देवली में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा (वार्षिक पद्धती परीक्षा) का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि बीए पार्ट तृतीय, द्वितीय, प्रथम वर्ष के पूर्व विद्यार्थियों के भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाएं 27 मार्च को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। प्राचार्य ने बताया की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के सूचना पत्र पर चस्पा कर दी गई है। सभी परीक्षार्थी समय पर उपस्थित होंवे, अनुपस्थित रहने पर विश्वविद्यालय के निर्णयानुसार परीक्षार्थी को दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।
राजकीय महाविद्यालय में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित










