राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में कक्षा 9 की 26 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया, साइकिलें पाकर छात्राएं खुश नजर आई।
प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने बताया कि साइकिल वितरण के दौरान विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण चौधरी, सोपाल मीणा, अशोक जैन, प्रभुलाल बैरवा एवं स्टाफ उपस्थित रहा। इस मौके पर प्रभुलाल बैरवा ने छात्र-छात्राओं हेतु 22500 रूपये का एक इनवर्टर विद्यालय को भेंट किया। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का साफा बंधवाकर स्वागत किया।
राजकीय विद्यालय में साइकिलें पाकर खुश नजर आई छात्राएं










