Ajay AryaAjay Arya 24-Mar-2026
(1226 View)

विश्व क्षय रोग दिवस : मरीजों को पोषण किट वितरित किए

विश्व क्षय रोग दिवस : मरीजों को पोषण किट वितरित किए

देवली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नासिरदा में विश्व क्षय रोग दिवस पर टी बी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा सहयोगिनीयों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं आमजन को टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। तथा खेमराज चौधरी ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर ने टीबी मुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाई। डॉ. निर्मल पालीवाल चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए। सभी को टीबी रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार की जानकारी दी। मधुबाला मीणा नासिरदा डॉट्स प्रभारी ने पांच निक्षय मित्र बनाए। मांगीलाल खटीक ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर ने आईएचएमएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकरनासिरदा क्षेत्र की सभी आशा सहयोगिनीयों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को ट्रेनिंग दी। समय पर योग्य दंपति, प्रसव पूर्व एवं पश्चात देखभाल एवं बच्चों की देखभाल का सर्वे शत प्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel