देवली उपखण्ड के स्वतन्त्रता सेनानी भूराराम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में विज्ञान वर्ग खुल जाने से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को 3 विद्यार्थियों को विज्ञान वर्ग में प्रवेश दिया गया।
प्रधानाचार्य ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि इस सत्र से विद्यालय में विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान भौतिक विज्ञान) में छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। इससे गाव के विद्यार्थियों को विज्ञान पढ़ने के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा, इससे ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में खुशी की लहर हैं।
राजमहल के राजकीय विद्यालय में विज्ञान वर्ग शुरू होने से छात्रों में खुशी की लहर










