साँवरिया सेठ की यात्रा करने वाले श्रदालुओं के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने बूंदी डिपो की एक विशेष बस सेवा शुरू की है, जो 1 अप्रैल से नियमित सेवाएं देगी।
देवली रोड़वेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि 1 अप्रेल से बूंदी डिपो से सांवरियाजी के लिए रोडवेज बस चलेगी। बस सुबह 4.30 बजे बूंदी से रवाना होगी और 5:30 बजे देवली पहुँचेगी। 15 मिनट रुक कर 5:45 बजे देवली से रवाना होगी जो 10.45 पर सांवरियाजी के पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सांवरिया जी से दिन में 1 बजकर 25 मिनट पर बस वापस बूंदी के लिए रवाना होगी। बूंदी से सांवरियाजी के लिए चलने वाली बस देवली, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चितौड़गढ़ होकर जाएगी।
साँवरिया सेठ की यात्रा हुई सुगम, रोड़वेज ने दी बस की सौगात










