Ajay AryaAjay Arya 31-Mar-2026
(127 View)

कब यूनिट लीडर कोर्स का समापन, भामाशाह ने किया सुविधाओं का लोकार्पण 

कब यूनिट लीडर कोर्स का समापन, भामाशाह ने किया सुविधाओं का लोकार्पण 

स्काउट गाइड संघ देवली के तत्वावधान में सात दिवसीय कब यूनिट लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि इस समारोह में स्काउट गाइड के टोंक जिला उपाध्यक्ष नवल मंगल के सहयोग से कार्यालय परिसर में बनाए गए शौचालय व स्नानागार का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंगल ने कहा कि सेवा और अनुशासन ही स्काउट गाइड का पर्याय है, सभी यूनिट लीडर को आजीवन सेवाभावी कब को तैयार करने का संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा ने यूनिट लीडर से विद्यालयों में कब यूनिट शुरू करने का आह्वान किया। सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि एसीबीईओ द्वितीय प्रधानलाल मीणा, प्रभारी कमिश्नर प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, दामोदर प्रसाद वर्मा ने भी दलों को संबोधित कर प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी। इस अवसर पर ट्रेनर लीडर रामावतार सबलानिया, गजानंद वर्मा, गणपत सिंह, क्वाटर मास्टर जगदीश लाल गुर्जर, खेमराज मीणा, मुकेश प्रजापत, कमलेश कुमार सहित रेंजर भी मौजूद रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel