देवली में अखिल भारतीय वेदनाई समाज सम्मेलन समिति के तत्वाधान में प्रथम युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 61 विवाह योग्य युवक युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज धन्वंतरि जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि समाज के कैलाश सोनगरा, विशिष्ट अतिथि बाबूलाल सांखला, कैलाश सांखला, कालूराम सांखला, कालूराम रामसर व कार्यक्रम की अध्यक्षता सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष दिनेश पंवार ने की। अतिथियों का माल्यार्पण कर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया l दिनेश पंवार ने अपने उद्बोधन में बताया कि परिचय सम्मेलन सभी को एक माला में पिरोने के लिए युवक युवतियों को अपनी पसंद का जीवन साथी चुनने का अवसर देते हैं, इसमें समाज के लोगों का समय और धन की बचत होती है। सम्मेलन में युवक युवतियों के अलावा उनके अभिभावक एवं रिश्तेदार भी मौजूद रहे। सभी ने अपना परिचय दिया और सभी का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले भामाशाहों और समाज के प्रबुद्धजनों को दुपट्टा ओढा कर सम्मानित किया गया। भामाशाह महेश सांखला ने सभी समाज बंधुओ को तन मन धन से सहयोग कर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
वेदनाई समाज परिचय सम्मेलन आयोजित, 61 विवाह योग्य युवक युवतियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन










