Ajay AryaAjay Arya 01-Apr-2026
(790 View)

रोड़वेज ने साँवरिया सेठ जाने वाले श्रद्धालुओं को दी सौगात, देवली से सीधी बस सेवा का किया शुभारंभ

रोड़वेज ने साँवरिया सेठ जाने वाले श्रद्धालुओं को दी सौगात, देवली से सीधी बस सेवा का किया शुभारंभ

देवली से साँवरिया सेठ की यात्रा करने वाले श्रदालुओं के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने बूंदी डिपो की एक विशेष बस बुधवार को शुरू की है। बस का शुभारंभ श्रदालुओं द्वारा विधि विधान से पूजा कर किया गया।
देवली रोड़वेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि 1 अप्रेल से बूंदी डिपो से सांवरियाजी के लिए रोडवेज बस शुरू की गई है। बस सुबह 4.30 बजे बूंदी से रवाना होकर 5:30 बजे देवली पहुँची। बस स्टैंड पर बस करीब 15 मिनट रुकी जहां डिपो मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ द्वारा विधि विधान से पूजा कर बस को रवाना किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर सांवरिया सेठ के भजनों पर नृत्य किया तथा आतिशबाजी कर माहौल को खूबसूरत बना दिया। बुकिंग इंचार्ज ने बताया कि बस देवली से 5:45 बजे रवाना होकर 10.45 पर सांवरियाजी के पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सांवरिया जी से दिन में 1 बजकर 25 मिनट पर बस वापस बूंदी के लिए रवाना होगी। बूंदी से सांवरियाजी के लिए चलने वाली बस देवली, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चितौड़गढ़ होकर जाएगी। इस मौके पर शहर के सैकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.facebook.com/share/r/17T4ypwjsJ/
https://www.instagram.com/reel/DWkiBf0ASN_/?igsh=MXN6YnplZ3pxZnF5dA==


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel