Ajay AryaAjay Arya 08-Apr-2026
(160 View)

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु शैक्षणिक भ्रमण पर हवाई यात्रा से दिल्ली भेजा

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु शैक्षणिक भ्रमण पर हवाई यात्रा से दिल्ली भेजा

देवली उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय बंथली के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा शैक्षणिक भ्रमण हेतु तीन दिवसीय हवाई यात्रा के माध्यम से दिल्ली भेजा गया।
शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ मार्गदर्शन हेतु अध्यापक हेमराज धाकड़ एवं नेतृत्व सरपंच श्याम सिंह राजावत द्वारा किया जा रहा है। विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था यूथ होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में की गई है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं अनुभव में उल्लेखनीय वृद्धि होती है तथा यह पहल अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को दिल्ली में देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय धरोहरों से परिचित कराया जाएगा। इस शैक्षणिक भ्रमण में दिशा मेघवंशी, भेरूलाल माली, विमल मीणा तथा पूजा मेघवंशी शामिल हैं।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel