देवली के मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी हुई एक जीप के रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की जीप के परख्च्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल दुर्गा निवास के सामने एक जीप खड़ी हुई थी, इसी दौरान बस स्टैंड से पेट्रोल पंप चौराहे की तरफ जा रही रोडवेज बस ने जीप के टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बस श्रीमाधोपुर डिपो की थी तथा जयपुर की ओर जा रही थी। यह जानकारी भी मिली कि बस को चालक की जगह परिचालक चला रहा बताया। टक्कर के बाद जीप करीब 30 फीट तक घिसटती चली गई। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास से गुजर रहे लोग चौंक गए तथा भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मौके पर जमा लोगो ने बताया की आसपास में बढ़ते हुए अतिक्रमण की वजह से सड़क संकरी हो गई है। उल्लेखनीय है कि शहर में बढ़ते हुए अतिक्रमण की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस बढ़ते हुए अतिक्रमण पर अंकुश लगाए। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇










