आरोग्य भारती टोंक के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर देवली की सेवा बस्ती गणेश रोड एवं पटेल नगर स्थित बॉयज हॉस्टल में बच्चों, महिला एवं पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
आरोग्य भारती के विभाग संयोजक डॉ. पी.एल. जांगिड़ ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत बस्ती में रहने वाले बच्चों एवं महिला पुरुषों की आवश्यकता अनुसार हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बीपी, रक्ताल्पता व अन्य सामान्य जांच निशुल्क की गई तथा अस्वस्थ व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार औषधियां भी वितरित की गई। इस दौरान सभी को दिनचर्या, ऋतुचार्य सहित स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा रोगानुसार योग, प्राणायाम, आसन करने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एल. जांगिड़, आरोग्य भारती के सहयोगी लक्ष्मीकांत पारीक, दिनेश जैन, अभिषेक आदि ने भी सेवाएं दी।
आरोग्य भारती ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस, सेवा बस्ती में आमजन की स्वास्थ्य जांच कर किया उपचार










