जन सेवा समिति देवली के सहयोग से पीएमश्री सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल देवली में अध्ययनरत 25 छात्र छात्राओं को समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत एवं संरक्षक नवल किशोर मंगल के सानिध्य में निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने नेत्र स्वस्थ एवं स्वच्छ रखने को कहा। इस दौरान महावीर जैन, सत्यनारायण गोयल, कन्हैयालाल लुनिवाल, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, राजेंद्र शर्मा, भंवरलाल नायक आदि उपस्थित थे।
जनसेवा समिति ने छात्र छात्राओं को निशुल्क चश्मे वितरित किए










