Ajay AryaAjay Arya 07-Apr-2026
(95 View)

विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून का पालन करने हेतु प्रेरित किया

विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक

देवली के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करने तथा उन्हें सामाजिक एवं वैधानिक विषयों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायिक अधिकारी हर्ष मीणा ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, मेंटल हेल्थ तथा कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून का पालन करने हेतु प्रेरित किया। अभियान के तहत सुझाव/शिकायत पेटिका की स्थापना भी की गई जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की शिकायतों का निवारण कर निःशुल्क कानूनी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विधिक साक्षरता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel