देवली उपखंड मुख्यालय पर बीसलपुर बांध संघर्ष समिति के बैनर तले 106 दिन से धरना चल रहा है। धरने पर बैठे विस्थापितों की मंगलवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं पुलिस उपाधीक्षक हेमराज से वार्ता हुई।
संघर्ष समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सरसड़ी ने बताया कि विस्थापितों ने सूचना अधिकार के तहत सचिव जल संसाधन, मुख्य चीफ इंजीनियर जल संसाधन, अतिरिक्त चीफ इंजीनियर आरसीपी, अधीक्षक अभियंता बीसलपुर परियोजना, अधिशासी अभियंता बीसलपुर परियोजना देवली से सूचना मांगी गई परंतु सभी अधिकारी एक दूसरे पर डालते हैं व जवाब देते हैं कि यह सूचना हमारे कार्यालय से संबंधित नहीं है। अध्यक्ष ने बताया कि साथ ही पुनर्वास नीति के तहत आवंटन की तारीख बढ़ाने, जिन विस्थापितों का चालान जमा नहीं हुआ उनको आंवटन का अवसर दिया जाए, भूमि ट्रांसफर की बनी कमेटी को निरस्त किया जाए, इसका अधिकार पुरानी पुनर्वास नीति के तहत ही रखा जाए, छुटि संपत्ति का मुआवजा, कुआं, पाइपलाइन, वयस्क पुत्रों को अवश्य भूखंड आवंटन किया जाए। उपखंड अधिकारी ने कहा कि वे विस्थापितों की समस्याओं को जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इस दौरान यादराम मीणा, पांचु लाल मीणा, प्रहलाद मीणा, रंगलाल मीणा, राय बहादुर सिंह, बाबूलाल मीणा मनोज मीणा, हरलाल मीणा आदि मौजूद थे।
बीसलपुर बांध विस्थापितों का धरना 106 वें दिन भी जारी, समिति पदाधिकारियों ने एसडीएम व डिप्टी से वार्ता की










