देवली उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास का अतिरिक्त सीबीईओ प्रधान लाल मीणा ने औचक निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि अधिकारी ने वर्तमान में चल रहे सीटीएस सर्वे का निरीक्षण कर सर्वेयर व सुपरवाइजरों को निर्देश दिए, साथ ही शाला संबंधित रिकार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता जांची तथा नामांकन बढ़ाने के प्रयास करने के लिए कहा। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में सीटीएस सर्वे का निरीक्षण किया










