देवली उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावंतगढ़ में आयोजित समारोह में ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को सरपंच सुनील कुमार मीणा द्वारा सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों के इस साल के कक्षा 5, 8,10,12 के टॉपर विद्यार्थियों, अभिभावकों और सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापको को शील्ड, दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच ने कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह प्रेरणा का स्रोत है—उन सभी विद्यार्थियों के लिए, जो आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पीईईओ हंसराज मीणा, प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा, सत्यनारायण शेरवाल, राहुल शर्मा, रूपसिंह मीणा आदि उपस्थित रहे।
टॉपर विद्यार्थियों को सरपंच ने किया सम्मानित










