मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के जोधपुर संभाग के जादूगरों की बैठक संरक्षक जादूगर ग्रेट मायावी जूनियर की अध्यक्षता में जोधपुर में आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान में जादूगर भवन बनाने, जादू को कला का दर्जा दिलाने व अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन का आयोजित करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
बैठक में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवीशंकर शर्मा ने एसोसिएशन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया। एसोसिएशन के जोधपुर संभाग के अध्यक्ष जादूगर आर पी अरोड़ा प्रशांत ने बताया कि प्रदेश के समस्त जादूगरों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से एसोसिएशन का गठन किया गया है। बैठक में उपस्थित जादूगरों ने जोधपुर में जादूगरों की कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय भी लिया। इस अवसर पर जोधपुर में इंटरनेशनल मेजिक क्लब के कार्यालय अरोड़ा कॉलेज में राजेंद्र मायावी जूनियर एवं देवी शंकर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में जादूगर आर पी अरोड़ा "प्रशांत", पल्लव अरोड़ा, अंजनी कुमार, विनोद कौशिक, घनश्याम चौधरी, अजय शर्मा, पी सी चौहान, जगदीश व्यास, अशोक जांगिड़, अक्षय, राजकुमार, सूरज, हर्षित आदि मौजूद रहे।
मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान की बैठक आयोजित : जादूगर भवन बनाने, जादू को कला का दर्जा दिलाने व अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन आयोजित करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये










