देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में 11 अप्रैल को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती माली समाज द्वारा मनाई जाएगी।
कार्यक्रम के संयोजक महावीर प्रसाद माली ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धीवर माली समाज सेवा संस्थान जिला टोंक अध्यक्ष प्रहलाद तलाईच, ग्राम पंचायत पनवाड़ प्रशासक सत्यनारायण माली रहेंगे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पनवाड़ से माली समाज के होनहार छात्र-छात्राओं जिनके 60 प्रतिषत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उनको भी सम्मानित किया जाएगा।
माली समाज 11 अप्रैल को मनाएगा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती










