Ajay AryaAjay Arya 09-Apr-2026
(127 View)

विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम में न्यायाधिकारी ने विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी समेत कई कानूनी जानकारी दी

विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम में न्यायाधिकारी ने विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी

देवली के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा एवं न्यायाधिकारी हर्ष मीणा द्वारा माँ सरस्वती को माला अर्पण के साथ की गई। न्यायाधिकारी ने विधिक साक्षरता के अंतर्गत   विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, साइबर सिक्योरिटी और नशा मुक्ति, साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने साइबर क्राइम के शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु प्रोत्साहित किया तथा बालिकाएं को भय से मुक्त रहकर, सटीक निर्णय लेने हेतु मनोबल बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel