Ajay AryaAjay Arya 19-Apr-2026
(54 View)

जय जय परशुराम के जयकारों से गूंज उठा शहर, सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा

जय जय परशुराम के जयकारों से गूंज उठा शहर, सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भगवान परशुराम जी के जन्मोत

देवली में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई। रविवार की सुबह सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने सफेद वस्त्र और केसरिया साफा पहनकर परशुराम सर्किल पर एकत्र होकर विशाल शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा परशुराम सर्किल से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। शोभायात्रा गौरव पथ, जहाजपुर चुंगी नाका, पटवा बाजार, छतरी चौराहा, पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, एसबीआई चौराहा, पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए आगे बढ़ी। फिर एजेंसी एरिया से होकर नेवर बाग स्थित निर्माणाधीन परशुराम भवन एवं वेद विद्यालय पहुंकर समाप्त हुई। नेवर बाग बालाजी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की आरती की गई। इसके बाद समाज के लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शोभायात्रा का भाजपा, जनसेवा समिति समेत कई संगठनो व शहरवासियों ने स्वागत किया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel