Ajay AryaAjay Arya 17-Apr-2026
(145 View)

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर : मोतियाबिंद आपरेशन के बाद सभी रोगी स्वस्थ

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर : मोतियाबिंद आपरेशन के बाद सभी रोगी स्वस्थ

जन सेवा समिति देवली एंव सहाय होस्पिटल जयपुर के सानिध्य में आयोजित निःशुल्क नैत्र शिविर में चयनित 6 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल रहा है। 
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि शुक्रवार को फोलोअप शिविर में जयपुर से मोतियाबिंद आपरेशन कराने के बाद देवली लाने पर सभी रोगी स्वस्थ पाए गए है। नैत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू शर्मा सहित टीम द्वारा फोलोअप किया गया है।  जिसमें रोगियों के आँखों की जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाइयाँ दी गई है। समिति की तरफ से रोगियों को चाय नाश्ता दिया गया है। रोगियों की पट्टियाँ खोल कर विजन टैस्ट किया गया है और अगले माह की 15 तारीख को नम्बर वाले चश्मे दिए जाएंगे। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रुटिन के अनुसार 23 अप्रेल को चैकिंग व टैस्ट किया जाएगा। शिविर मे घीसालाल टैलर, सत्यनारायण गोयल, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, राजैन्द्र शर्मा आदि ने सेवाएं दी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel